ताज़ा समाचार
📢 सदस्यता अभियान जारी है — अभी जुड़ें! 📢 15 जून को गाजियाबाद में विशाल जनसभा 📢 लाल हिट जनता पार्टी में आपका स्वागत है 📢 युवा नेतृत्व कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू 📢 सदस्यता अभियान जारी है — अभी जुड़ें! 📢 15 जून को गाजियाबाद में विशाल जनसभा 📢 लाल हिट जनता पार्टी में आपका स्वागत है 📢 युवा नेतृत्व कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू
सदस्य बनें

पार्टी परिचय

मुख्य पृष्ठ  /  पार्टी परिचय

लाल हिट जनता पार्टी

जनता की आवाज़, जनता का अधिकार
एक नई राजनीतिक सोच

जनसेवा के लिए समर्पित एक पारदर्शी आंदोलन

लाल हिट जनता पार्टी (LHJP) का जन्म पारंपरिक राजनीति के ढर्रे को बदलकर समाज के आम नागरिकों, मध्यम वर्ग, किसानों और युवाओं को एक ईमानदार और जवाबदेह मंच देने के संकल्प के साथ हुआ है। हम केवल सत्ता की राजनीति में विश्वास नहीं करते, बल्कि जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रशासनिक और सामाजिक सुधार लाना हमारा सर्वोच्च ध्येय है।

हमारा स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र की असली ताकत भाषणों में नहीं, बल्कि मजबूत सरकारी विद्यालयों, नियंत्रित एवं पारदर्शी शिक्षा शुल्क, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और छोटे व्यापारियों के रोजगार की सुरक्षा में निहित है। पार्टी हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और तथ्य-आधारित संघर्ष के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हमारा दृष्टिकोण

हमारे मूल स्तंभ और नीतियां

लाल हिट जनता पार्टी जिन सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है, वे हमारे 15-सूत्रीय मांग पत्र के आधार हैं।

नियंत्रित एवं सुलभ शिक्षा

निजी स्कूलों द्वारा किताबों, ड्रेस और मनमाने ढंग से बढ़ाए जाने वाले शुल्क की लूट पर पूर्ण रोक लगाना। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना ताकि हर छात्र को समान अवसर मिले।

स्थानीय रोजगार की सुरक्षा

गाजियाबाद नवयुग मार्केट (पटरी बाजार) जैसे ऐतिहासिक और दशकों पुराने बाजारों को दोबारा व्यवस्थित रूप से बहाल करना, ताकि छोटे और मध्यम स्तर के दुकानदारों का जीवन और रोजगार सुरक्षित रहे।

मीटरिंग व्यवस्था में पारदर्शिता

बिजली के स्मार्ट मीटरों से होने वाली तकनीकी विसंगतियों और आम जनता पर पड़ने वाले अनियंत्रित आर्थिक बोझ के खिलाफ पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा पुरानी जन-अनुकूल व्यवस्थाओं का समर्थन करना।

पारदर्शी चिकित्सा अधिकार

निजी अस्पतालों की मनमानी और अत्यधिक बिलिंग पर सख्त कानूनी ऑडिट। दुर्भाग्यपूर्ण मौतों के मामलों में गरीब परिवारों को कम से कम 75% तक शुल्क राहत सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाना।

न्यायसंगत प्रशासनिक कार्रवाई

बिना पूरी कानूनी प्रक्रिया के रजिस्ट्री शुदा मकानों और दुकानों को तोड़ने की नीति (बुलडोजर कार्रवाई) पर रोक लगाना। आम जनता के बजाय अवैध कॉलोनाइजरों और लापरवाह अधिकारियों पर पहली कार्रवाई सुनिश्चित करना।

अखंड भाईचारा एवं खाद्य सुरक्षा

सदियों पुराने हिन्दू-मुस्लिम मतभेदों को मिटाकर केवल विकास और सद्भाव पर ध्यान देना। साथ ही, गरीब और मध्यम वर्ग की खाद्य सुरक्षा हेतु 'सरकारी राशन कोटे' की निरंतरता को कड़ाई से बनाए रखना।